बागेश्वर: गोमती पुल के पास बागनाथ मंदिर के मुख्य द्वार के समीप स्थापित होगी स्वामी विवेकानंद की मूर्ति, जानें

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। नगरपालिका नगर के गोमती पुल के पास बागनाथ मंदिर के मुख्य द्वार के समीप स्वामी विवेकानंद की मूर्ति स्थापित करेगी।

स्वामी विवेकानंद की लगेगी मूर्ति

मिली जानकारी के अनुसार मूर्ति स्थापित करने की कवायद शुरू हो गई है। बताया कि जल्द इस स्थान पर स्वामी विवेकानंद की मूर्ति स्थापित की जाएगी।‌ जिसकी जानकारी दी जाएगी। पालिका के ईओ हयात सिंह परिहार ने बताया कि मूर्ति स्थापित करने का प्रस्ताव नगरपालिका की बोर्ड बैठक में पास हुआ है। उसी के अनुरूप मूर्ति लगाई जा रही है। उन्होंने मूर्ति की लागत, उंचाई, धातु आदि से अनभिग्यता जताई।