March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

सफेद बालों से है परेशान, तो आज ही आजमाएं यह घरेलू नुस्खे, तुरंत मिलेंगे फायदें, जानें

आज हम स्वास्थ्य और हेल्थ से संबंधित फायदों के बारे में आपको बताएंगे। आज के समय में लोगों के खान-पान रहन-सहन में काफी बदलाव आ गया है। इसके अलावा लोगों में बालों की समस्या भी बढ़ती जा रही है। अगर आप सफेद बालों की समस्या से परेशान हैं और छुटकारा पाना चाहते हैं तो परेशान ना हो आप ये घरेलू उपाय अपना सकते हैं। इससे बाल काले होने के साथ-साथ मजबूत भी होंगे।

बाल‌ सफेद होने के कारण-

बालों का सफेद होने का कारण केवल उम्र ही नहीं है। बल्कि आपकी कुछ स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।जिनमें से मुख्य न्यूमोनिया होता है। अमूमन उम्र बढ़ने के साथ आपके हेयर फॉलिकल्स कमजोर होते जाते हैं। जिससे बाल सफेद होने लगते हैं। अगर आपके बाल भी पोषण की कमी या किसी स्वास्थ्य समस्या के कारण उम्र से पहले सफेद होने लगे हैं, तो आप ये घरेलू उपाय ट्राई कर सकती हैं। पर ध्यान रहे कोई भी घरेलू उपाय कारणों के अनुरूप ही काम करता है। इसे तत्काल प्रभाव या दवा के रूप में कतई न लें। अगर बालों में किसी तरह की समस्या है, तो विशेषज्ञ से संपर्क जरूर करें।

आंवला और नारियल तेल-

आंवले में कोलेजन बढ़ाने की क्षमता होती है जबकि इसमें विटामिन सी और आयरन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो बालों के लिए सबसे उपयोगी तत्‍वों में से एक है। जबकि नारियल तेल भी बालों के बेहतर ग्रोथ और स्‍मू टेक्‍सचर के लिए बहुत ही यूजफुल है। आप 3 चम्मच नारियल तेल में 2 चम्मच आंवला पाउडर मिलाएं और एक पैन में रखकर गर्म करें। इसके बाद इसे ठंढाकर आप बालों की जड़ों में लगाएं और मसाज करें। बेहतर होगा कि आप इसे रातभर छोड़ दें और सुबह बालों को शैंपू से धो लें।

कलौंजी और ऑलिव ऑयल-

सफेद बालों को काला करने करने के लिए आप कलौंजी का तेल और ऑलिव ऑयल का प्रयोग करें। इसके लिए 1 बड़े चम्मच कलौंजी में 1 चम्मच ऑलिव ऑयल डाल दें। इस मिश्रण को बालों की जड़ों में लगाएं और अच्छे से मालिश करें। एक घंटे बाद शैंपू कर लें।

मेहंदी और नारियल तेल-

आप कुछ पत्तियां मेहंदी की लें और इसे धूप में एक दिन सुखा लें। अब 4 चम्मच नारियल तेल को उबाल लें और इसमें मेहंदी की पत्तियां डाल दें। जब तेल में रंग दिखने लगे तो इसे गैस से उतारें और गुनगुना होने पर बालों में लगाएं और मालिश करें। एक घंटे बाद बालों को धो लें।

आम‌ का उपयोग-

आम गर्मियों के दौरान बहुत स्वादिष्ट भी लगता है। ठंडा आम खाने से हमारा सारा स्ट्रेस भी गायब हो जाता है। लेकिन आम का प्रयोग करके आप आम का एक हेयर पैक भी बना सकती हैं।