भवाली: भीमताल रोड में फड़ व्यवसाइयों के लिए खतरा बन रहे पापुलर के पेड़

भीमताल भवाली रोड स्थित चुंगी क्षेत्र में पापुलर के पेड़ स्थानीय फड़ व्यापारियों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं।

विशालकाय पेड़ होने से व्यापारी हर वक्त दहशत में:

सालो पहले पेड़ की नपाई कर ली गई है। विशालकाय पेड़ होने से व्यापारी हर वक्त दहशत में रहने को मजबूर है। स्थानीय व्यापारी सुरेश चंद्र, गिरीश चन्द्र, मदन सिंह बिष्ट, नाशिर कुरैशी ने बताया कि 20 मीटर क्षेत्र में लगभग पाँच पापुलर पेड़ है। 2010 में पापुलर का पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत भी हुई थी।

परमिशन मिलने पर ही पेड़ काटे जाएंगे:

जिसके बाद नगर पालिका वन विभाग को स्थानीय व्यापारियों ने पेड़ काटने की गुहार लगाई थी। लेकिन विभाग नपाई करने के बाद भी पेड़ नही काट पाया हैं।
वन क्षेत्राधिकारी मुकुल शर्मा ने बताया कि पापुलर छूट प्रजाति के होते हैं। पालिकाध्यक्ष को काटने को कहा गया था। इन पेड़ों को काटने का कोई आदेश नही होता, काटने के बाद छटाई और निकासी की अनुमति दी जाती है। नगर पालिका को लिखा गया है।
नगर पालिकाध्यक्ष सजंय वर्मा ने बताया कि निगम पेड़ काटेगा।
अचार सहिता थी, पैसा कहा जमा होगा अभी पता नही है। कोई पत्र नही आया है। पेड़ कोई भी काट काटने है। परमिशन होगी तो पेड़ काटे जाएंगे।