बड़ी खबर: वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर बड़ा ऐलान, कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।

मोदी सरकार का ऐलान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोदी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। आज बुधवार को मोदी कैबिनेट ने बैठक की। जिसमें कैबिनेट ने भारत में एक देश एक चुनाव यानी वन नेशन वन इलेक्शन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसमें देश में एक साथ चुनाव कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। जिसके बाद यह कहा जा रहा है कि सरकार आगामी शीतकालीन सत्र में इसे पेश कर सकती है।

जानें क्या है वन नेशन वन इलेक्शन

भारत में वन नेशन-वन इलेक्शन का मतलब है कि संसद के निचले सदन यानी लोकसभा चुनाव के साथ ही सभी राज्यों के विधानसभा चुनाव भी कराए जाएं। इसके साथ ही स्थानीय निकायों यानी नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत और ग्राम पंचायतों के चुनाव भी हों।

वन नेशन वन इलेक्शन के फायदे

इसके लागू होने से फायदे होंगे। लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होने से चुनाव पर होने वाला खर्च कम किया जा सकेगा। मतदान केंद्रों पर EVM के इंतजाम, इसकी सुरक्षा और चुनाव के लिए कर्मचारियों की तैनाती की कवायद बार-बार नहीं करनी पड़ेगी। इससे चुनावी प्रक्रिया में आम लोगों की भागीदारी बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। इससे वोट प्रतिशत में इजाफा होगा क्‍योंकि वोटर एक साथ,दोनों स्तर के चुनाव में वोट डाल सकेंगे।