लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को फिर झटका लगा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहें गौरव वल्लभ ने पार्टी की सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है।
सोशल मीडिया पर साझा किया लेटर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने दो पन्नों का लेटर लिखा है। जिसमें उन्होंने अपने इस्तीफे की वजह विस्तार से बताई है। उन्होंने लिखा कांग्रेस पार्टी आज जिस प्रकार से दिशाहीन होकर आगे बढ़ रही है, उसमें मैं ख़ुद को सहज महसूस नहीं कर पा रहा हूँ। मैं ना तो सनातन विरोधी नारे लगा सकता हूं और ना ही सुबह-शाम देश के वेल्थ क्रिएटर्स को गाली दे सकता हूँ। इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी के सभी पदों व प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे रहा हूँ।