देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में आतंक का पर्याय बने गैंगस्टर-नेता मुख्तार अंसारी का बीते कल गुरुवार देर रात निधन हो गया है।
मुख्तार अंसारी की मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तीन दिनों से बीमार चल रहे जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की तबीयत बीते कल गुरुवार रात अचानक फिर से बिगड़ गई। जिसके बाद मुख्तार को एंबुलेंस से दोबारा रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां मुख्तार की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि मुख्तार को दिल का दौरा पड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने कहा है कि मुझे पापा ने बताया था कि उनको धीमा जहर दिया जा रहा था। उनकी मौत के पीछे गहरी साजिश है। अब मुझे न्यायपालिका पर ही भरोसा है।
उत्तर प्रदेश में अलर्ट
आज सुबह 9 बजे मुख्तार अंसारी के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। परिवार की मौजूदगी में पोस्टमार्टम होगा। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। इसके अलावा मुख्तार अंसारी की मौत के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में अलर्ट कर दिया गया है। मऊ, बांदा और गाजीपुर में धारा 144 लागू कर दी गई है।