बड़ी खबर: वीडी सतीशन ने केरल के सीएम पद की ली शपथ, कैबिनेट में 14 नए चेहरों को भी मौका

तिरुवनंतपुरम: केरल विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ (UDF) की शानदार वापसी के बाद वरिष्ठ नेता वीडी सतीशन ने नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है।

यह रहें शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीडी सतीशन ने 20 सदस्यीय मंत्रिमंडल के साथ केरलम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। आज सोमवार को राज्यपाल आर.वी. अर्लेकर ने उन्हें और उनके 20 सदस्यीय मंत्रिमंडल को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। सतीशन के साथ शपथ लेने वाले 20 सदस्यीय मंत्रिमंडल में गठबंधन के साथियों और नए चेहरों का संतुलन देखने को मिला है। मुख्यमंत्री सहित कांग्रेस के कुल 11 मंत्री शामिल किए गए हैं। इनमें रमेश चेन्नीथला, के. मुरलीधरन और पीसी विष्णुनाथ जैसे अनुभवी नाम शामिल हैं। प्रमुख सहयोगी दल इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग को 5 मंत्री पद दिए गए हैं, जिनमें पीके कुन्हालीकुट्टी और केएम शाजी प्रमुख हैं। इस समारोह में मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित कई दिग्गज नेता शामिल हुए।
​कैबिनेट की मुख्य बातें व फैसले

जिसमें मंत्रिमंडल का गठन हुआ। 20 सदस्यीय कैबिनेट में कांग्रेस के 11 मंत्रियों (रमेश चेन्नीथला, के. मुरलीधरन आदि) के अलावा सहयोगी दल IUML को 5 और अन्य सहयोगियों (आरएसपी, केरल कांग्रेस आदि) को 1-1 सीट मिली है। मंत्रिमंडल में 14 नए चेहरों को शामिल किया गया है। इसके अलावा राज्य की खराब आर्थिक स्थिति को देखते हुए सीएम सतीशन ने मंत्रियों के लिए नई लग्जरी गाड़ियां खरीदने पर रोक लगा दी है। साथ ही, भारी-भरकम ‘VIP काफिले’ को खत्म कर केवल एक पायलट और एक एस्कॉर्ट कार के साथ चलने का फैसला किया है।