ब्रेकिंग: Hockey Asia Cup 2025: भारत ने रचा इतिहास, चौथी बार जीता एशिया कप का खिताब, साउथ कोरिया को 4-1 से हराया, वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालिफाई

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। स्पोर्ट्स जगत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। एशिया कप 2025 में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है।

भारत की शानदार जीत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेन्स हॉकी एशिया कप 2025 का फाइनल मैच भारत और दक्षिण कोरिया के बीच खेला गया। जिसमें भारत ने एतिहासिक जीत दर्ज की है। भारत ने फाइनल में कोरिया को 4-1 से हराया। हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारतीय टीम इस सीजन में एक भी मैच नहीं हारी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस जीत के साथ भारत ने चौथी बार एशिया कप अपने नाम किया‌। टीम इंडिया ने इससे पहले 2017 में खिताब जीता था। भारत अब तक इस टूर्नामेंट के 9 फाइनल खेल चुका है और 4 बार विजेता बना है। कोरिया 5 बार खिताब जीत चुका है। इस एतिहासिक जीत के साथ भारत ने 2026 में होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालिफाई कर लिया है। यह टूर्नामेंट बेल्जियम और नीदरलैंड में खेला जाएगा ‌

भारत ने पूरे टूर्नामेंट में किया शानदार प्रदर्शन 

भारत और कोरिया के बीच हॉकी एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला आज रविवार, 7 सितंबर 2025 को आयोजित किया गया। यह फाइनल मुकाबला बिहार के राजगीर स्थित बिहार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी हॉकी स्टेडियम में खेला गया।