March 28, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

सुबह की ताजा खबरें (13 जून, अंतरराष्ट्रीय एल्बिनिज्म जागरूकता दिवस)

◆ प्रधानमंत्री ने लोगों से योग दिवस मनाने और योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्‍सा बनाने का आग्रह किया।

◆ अमरीका में हाल में हुई दो सामूहिक गोलीबारी की घटनाओं की वजह से सख्त बंदूक कानूनों की मांग करते हुए हजारों प्रदर्शनकारियों ने देश भर में रैली निकाली।

◆ प्रधानमंत्री ने कहा – एनडीए सरकार ने पिछले आठ वर्षों में युवाओं को अपने सपने साकार करने और अपनी क्षमताओं का उपयोग करने में सक्षम बनाया है।

◆ भारतीय ग्रैंड मास्‍टर प्रज्ञांनानंद ने नॉर्वे शतरंज के टूर्नामेंट के ग्रुप ए का खिताब जीत लिया। उन्‍होंने नौ दौर के मुकाबले में साढ़े सात अंक हासिल किये। शीर्ष वरीयता प्राप्त प्रज्ञांनानंद सभी नौ दौर में अवीजित रहे।

◆ जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा को महाराष्‍ट्र के राज्‍यपाल भगत सिंह कोशियारी ने कल डी-लिट की मानद उपाधि से सम्‍मानित किया। मुंबई में राजभवन ने रतन टाटा को यह उपाधि एच.एस.एन.सी. विश्वविद्यालय के पहले विशेष दीक्षांत समारोह में प्रदान की गई।

◆ जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड में भारत के तटीय क्षेत्रों के मछुआरा समुदाय के सदस्यों ने सब्सिडी पर रोक लगाने के विश्व व्यापार संगठन के प्रस्ताव का विरोध किया।

◆ मध्य प्रदेश: जबलपुर के औद्योगिक क्षेत्र रिछाई में बीती रात ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत करने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग लगी।

◆ जम्मू-कश्मीर के पुंछ ज़िले के मेंढर सेक्टर में LOC के पास एक आकस्मिक खदान विस्फोट में सेना के 2 जवान घायल हो गए।

◆आईएमबीडी IMDb रेटिंग में नुसरत की फ़िल्म जनहित में जारी ने अक्षय कुमार की सम्राट पृथ्वीराज और कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया को मात दी।