March 28, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

सुबह की ताज़ा खबरें (15 मई, परिवार दिवस )

◆राज्यसभा सांसद माणिक साहा होंगे त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री।कल त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को अपना त्याग पत्र सौंपा।

◆ उत्‍तर प्रदेश के वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में कडी सुरक्षा के बीच वीडियोग्राफी सर्वेक्षण का काम दोबारा शुरू हुआ। न्‍यायालय द्वारा नियुक्‍त आयुक्‍तों के नेतृत्‍व में 35 कर्मियों के एक दल ने मस्जिद के अहाते में सर्वेक्षण का काम किया।

◆ हर साल 15 मई को विश्व परिवार दिवस मनाया जाता हैं। विश्व परिवार दिवस को मनाने की शुरुआत करने के पीछे की वजह दुनियाभर के लोगों को परिवार से जोड़े रखना और परिवार से जुड़े मुद्दों पर समाज में जागरूकता फैलाना हैं।

◆ केंद्रशासित प्रदेश जम्मूकश्मीर में आतंकवादियों की मदद करने के आरोप में तीन सरकारी कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है।

◆ हैदराबाद स्थित कोशिकीय और आणविक जीवविज्ञान केन्द्र – सी.सी.एम.बी. ने घोषणा की है कि उसने कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश का पहला एम.आर.एन.ए. वैक्सीन विकसित कर लिया है।

◆ सरकार ने गेहूं की बढती कीमतों के कारण निर्यात को नियंत्रित करने का फैसला किया।

◆ कांस फिल्म बाजार में अब तक का पहला ‘सम्मानित देश’ बना भारत। भारत को मिला आधिकारिक रूप से ‘कंट्री ऑफ ऑनर’ का दर्जा।

◆ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के नए राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान को बधाई दी।

◆ राजधानी दिल्ली की मुंडूका फायर दुर्घटना में अब तक कम से कम 27 लोगों की मौत हुई है जबकि 12 लोग घायल हैं।

◆ आईपीएल में कथित सट्टेबाज़ी के मामले में 7 संदिग्धों के ख़िलाफ़ सीबीआई ने दर्ज़ किया एफ़आईआर।

◆ अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर)के 95वें संस्करण का आयोजन 13 मार्च 2023 को लॉस एंजिलिस में किया जाएगा।

◆ अक्षय कुमार कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। जिस कारण वह कान्स फिल्म फेस्टिवल में नहीं जा पाएंगे।