देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत के नाम बड़ी एतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई है
भारत ने अंतरिक्ष पर रचा इतिहास
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत के शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बने हैं। इसके साथ ही वह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में पहुंचने वाले पहले भारतीय बन गये है। जो भारतीय वायुसेना में ग्रुप कैप्टन है। जिसमें उनका मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिक प्रयोग और तकनीकी परीक्षण रहा। इसके साथ ही कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नासा के अनुसार, चार सदस्यीय एक्स-4 चालक दल 14 जुलाई को सुबह 7:05 बजे EDT पर स्पेसएक्स के ड्रैगन अंतरिक्ष यान में सवार हार्मनी मॉड्यूल के स्पेस-फेसिंग पोर्ट से अनडॉक करेगा, जो मौसम पर निर्भर करता है।
किया धन्यवाद
रिपोर्ट्स के मुताबिक अंतरराष्ट्रीयअंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर दो हफ्ते बिताने के बाद, भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला घर लौटने के लिए तैयार हैं। इस मौके पर एक्सिओम-4 मिशन के अंत के साथ शुभांशु शुक्ला ने आशा, गर्व और कृतज्ञता से भरा एक भावुक और शक्तिशाली विदाई संदेश दिया। उन्होंने कहा “अंतरिक्ष से भी भारत सारे जहां से अच्छा लगता है।” उन्होंने आगे कहा, “आज का भारत अंतरिक्ष से निडर, गर्व से भरा दिखता है।” उन्होंने अपने प्रवास को ‘लगभग जादुई’ बताया। उन्होंने अपने साथी अंतरिक्ष यात्रियों और मिशन का समर्थन करने वाली टीमों को धन्यवाद दिया।” उन्होंने यह भी कहा, “हमने बहुत सारा वैज्ञानिक कार्य किया, लोगों से जुड़े, और हमेशा पृथ्वी को देखा, यह अभी भी जादुई लगता है।” उन्होंने इस अवसर के लिए इसरो को, उनके समर्थन के लिए नासा को, और प्रयोगों में मदद करने वाले शोधकर्ताओं और छात्रों को धन्यवाद दिया।