हल्द्वानी: जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन, हिताक्षी, अर्पिता और अराध्या बनी चैंपियन, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने विजेताओं को किया सम्मानित

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में मिनी स्टेडियम में जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। जिसका बीते कल रविवार को समापन हो गया है।

प्रतियोगिता का आयोजन

जानकारी के अनुसार इस मौके पर फाइनल मुकाबलों का कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने शुभारंभ किया और विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की। इस प्रतियोगिता के फाइनल में बालिका वर्ग में अंडर-11 में हिताक्षी, अंडर-13 में अर्पिता, अंडर-15 में अनुसूया, अंडर-17 में आराध्या बिष्ट विजेता रहे। वहीं युगल अंडर-15 में मनस्वी व आराध्या ने जीत दर्ज की। साह, अंडर-15 में आयुष, अंडर-17 में तन्मय वर्मा और बालक ओपन वर्ग में देव बर्गली विजेता रहे। वहीं युगल अंडर-11 में वेद और कनिष्क, अंडर-15 में दसमया गंगोला व आयुष विजेता रहें। नैनीताल डिस्ट्रिक बैडमिंडन एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रितेश बिष्ट ने बताया कि जिलाध्यक्ष ने बताया कि सभी विजेता आगामी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।