आज मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस, जाने कैसे हुई इसकी शुरुआत और क़्या है 2021 की थीम

आज पूरे विश्व में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। यह दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस को मनाने का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाना है। जाने कब हुई थी इसकी शुरुआत- वैसे तो विश्व पर्यावरण दिवस वर्ष 1972 में संयुक्त…

सुबह की ताज़ा खबरें (५ जून)

★सरकार ने देश में फंसे विदेशी नागरिकों की वीजा वैधता 31 अगस्त तक बढ़ा दी है। ★ भारतीय भाषा कन्नड़ को ‘भद्दा’ बताने पर लोग नाराज़, गूगल ने मांगी माफी। ★मॉरिशस के पूर्व राष्‍ट्रपति और पूर्व प्रधानमंत्री अनिरूद्ध जगन्‍नाथ के सम्‍मान में केन्‍द्र सरकार ने कल देश में राष्‍ट्रीय शोक…

सीबीएसई ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत पाठ्यक्रमों में किया बदलाव, अब कोडिंग और डेटा साइंस सीखेंगे सीबीएसई छात्र

सीबीएसई के विद्यार्थियों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। सीबीएसई ने अपने पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव किया है। सीबीएसई 2021 के पाठ्यक्रमों में हुआ बदलाव- सीबीएसई ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों के पाठ्यक्रमों में बदलाव किए हैं। सीबीएसई ने कक्षा छठवीं से लेकर बारहवीं तक के विद्यार्थियों के…

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मौद्रिक नीति का किया ऐलान, ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव, ग्रोथ पर फोकस रहेगा जारी

आरबीआई से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। आज भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मौद्रिक नीति समीक्षा पेश की । जून और जुलाई के महीनों के लिए क्रेडिट नीति तय करने के लिए रिजर्व बैंक की क्रेडिट नीति समिति की तीन दिवसीय बैठक के बाद द्विमासिक क्रेडिट नीति की घोषणा…

महाराष्ट्र के बदलापुर में केमिकल फैक्ट्री में हुआ गैस रिसाव

मुंबई से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मुंबई के पास बदलापुर के इंडस्ट्रियल एमआईडीसी परिसर में देर रात नोबेल इंटरमीडिएट प्राइवेट लिमिटेड नाम की एक कंपनी से गैस रिसाव शुरू हो गया। बदलापुर में हुआ गैस रिसाव- महाराष्ट्र में ठाणे जिले के बदलापुर स्थित एक फक्ट्री में गैस रिसाव…

इंटरनेशनल डे ऑफ इनोसेंट चिल्ड्रन: हिंसा का शिकार हुए बच्चों का अंतराष्ट्रीय दिवस, जाने कब हुई थी इस दिवस को मनाने की शुरुआत

दुनिया भर में बच्चों से जुड़े हिंसा के मामले हर रोज सामने आते हैं, जिसमें छोटे मासूम बच्चें किसी की हिंसा का शिकार बनते है। जिस पर दुनिया भर में हिंसा का शिकार हुए बच्चों को समर्पित होता है आज का दिन। आज के दिन इंटरनेशनल डे ऑफ इनोसेंट चिल्ड्रन…

भारत राउंड टू क्वालीफिकेशन मैच में कतर से एक-शून्य से हारा

फीफा फुटबॉल विश्व कप कतर 2022 और एएफसी एशियन कप चीन 2023 प्रारंभिक राउंड टू क्वालीफिकेशन मैच में कतर ने भारत को एक-शून्य से हरा दिया है। क़तर के हुए 19 अंक दोहा में हुए इस मैच में जीत के साथ कतर के 19 अंक हो गये हैं। भारत के…

मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति सर अनिरूद्ध जगन्नाथ के निधन पर प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री, पद्म विभूषण सर अनिरूद्ध  जगन्नाथ के निधन पर शोक व्यक्त किया है। कौन थे अनिरुद्ध जगन्नाथ ? अनिरुद्ध जगन्नाथ मॉरिशस के राजनीतिज्ञ हैं जो मॉरिशस के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति दोनों पदों पर रहे हैं। वो वर्ष 2003 से 2012 तक…

भारतीय वैज्ञानिकों ने एक नैनोरोड्स-आधारित ऑक्सीजन सेंसर किया विकसित, भूमिगत खदानों, उच्च ऊंचाई जैसी जगहों पर बचा सकता है लोगों की जान

भारतीय वैज्ञानिकों ने एक नैनोरोड्स-आधारित ऑक्सीजन सेंसर विकसित किया है जो अल्ट्रा वायलेट (यूवी) विकिरण की सहायता से सामान्य (कमरे के) तापमान पर काम करता है और भूमिगतखदानों, खानों, अत्यधिक ऊंचे ऊंचाई वाले स्थानों, हवाई जहाज और अनुसंधान प्रयोगशालाओं जैसे स्थानों में ऑक्सीजन गैस  की सांद्रता का पता लगा सकता…

फंगल संक्रमण के इलाज़ के लिए आईआईटी हैदराबाद ने विकसित की टेबलेट

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान-आईआईटी हैदराबाद ने कोविड के बाद होने वाले फंगल संक्रमण के उपचार के लिए नैनो फाइबर आधारित टेबलेट एम्‍फोटेरिसिन विकसित की है। इस टेबलेट को आमतौर पर एएमबी कहा जाता है। अभी संक्रमित लोगों को एएमबी इंजेक्‍शन के रूप में दिया जाता है। बड़े पैमाने पर किया जा…