उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (16 दिसंबर, शुक्रवार पौष, कृष्ण पक्ष, अष्टमी, वि. सं. 2079)….कल यहाँ पासपोर्ट मेला का होगा आयोजन…

◆ पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने आज परिक्षेत्र और जनपद प्रभारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेसिंग कर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा कर अपराधियों पर अंकुश लगाने, प्रोफेशनल योग्यता बढ़ाने, जनता के हित में कार्य करने, और विशेष अभियान में तेज़ी लाने के निर्देश दिए। ◆ चंपावत…

उत्तराखंड: प्रदेश विधानसभा सचिवालय से बर्खास्त किए गए 228 कर्मियों के बर्खास्तगी फैसले को उच्चतम न्यायालय ने सही ठहराया

प्रदेश विधानसभा सचिवालय से बर्खास्त किए गए 228 कर्मियों के बर्खास्तगी फैसले को उच्चतम न्यायालय ने सही ठहराया है। कर्मियों की विशेष याचिका एसएलपी को उच्चतम न्यायालय के खंडपीठ ने निरस्त कर दिया है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने उच्चतम न्यायालय के इस फैसले का स्वागत किया। जांच समिति…

अल्मोड़ा : पहाड़ी से गिरकर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता की मौत

यहां पहाड़ी से गिरकर अधेड़ की मौत हो गई । मौत के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।  उधर राजस्व की टीम ने मृतक के पंचनामे के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता थे गोविंद सिंह भंडारी प्राप्त जानकारी के मुताबिक…

दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण से बचने के लिए उत्तराखंड का रूख कर रहे हैं पर्यटक

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। इन दिनों उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल रहा है। ठंड शुरू हो गई है। वहीं दिल्ली व एनसीआर में‌ प्रदूषण बढ़ने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। दिल्ली में बढ़ रहा प्रदूषण- दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण के कारण…

अल्मोड़ा: भिकियासैंण सीएचसी में आशाओं के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

अल्मोड़ा के भिकियासैंण से जुड़ी खबर सामने आई है । भिकियासैंण सीएचसी में आशाओं के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ है। स्वच्छता आदि की विस्तार पूर्वक दी जानकारी भिकियासैंण सीएचसी में आशाओं के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पीयूष रंजन द्वारा किया गया ।…

द्वाराहाट: शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाने पर 02 व्यक्ति गिरफ्तार

पुलिस द्वारा लगातार जागरूक करने का अभियान जारी है। इसी क्रम में दिनांक 15/16.12.2022 की रात्रि को चैकिंग के दौरान उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार द्वारा गौचर रोड के0ई0सी0 कम्पाउण्ड द्वाराहाट में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर उत्पात मचाने वाले दो व्यक्तियों विनेश कुमार निवासी द्वाराहाट 2- ललित कुमार निवासी चौबटिया रानीखेत…

अल्मोड़ा: फायरमैन पर फायर करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, फायरिंग में प्रयुक्त बंदूक को खोखा सहित किया बरामद

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई हैं। दिनांक 15.12.2022 को फायर स्टेशन अल्मोड़ा में नियुक्त फायरमैन धीरेंद्र सिंह रात्रि समय 10:00 से 2:00 बजे तक अपनी ड्यूटी में तैनात था। समय 11:30 से 12:00 के मध्य एक व्यक्ति जगदीश सिंह बोरा द्वारा ड्यूटीरत फायरमैन धीरेंद्र सिंह के पोस्ट पर आकर…

अल्मोड़ा: विद्युत मूल्य बढ़ोत्तरी एवं महंगाई के विरोध में अल्मोड़ा कांग्रेस ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

प्रस्तावित विद्युत मूल्य बढ़ोत्तरी के खिलाफ आज अल्मोड़ा के कांग्रेसजनों ने जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में चौघानपाटा गांधी पार्क में एकत्रित होकर प्रदेश की भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेसजनों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ…

अल्मोड़ा: विजय दिवस: नगर पालिका परिषद ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर अमर शहीदों को दी श्रृद्धांजलि

अल्मोड़ा में आज विजय दिवस मनाया गया।‌ आज दिनांक 16 दिसम्बर 2022 को भारतीय सेना के अदम्य साहस एवं वीरता के लिए मनाये जाने वाले विजय दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद, अल्मोडा द्वारा शिखर तिराहे के पास शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर अमर शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित…

अल्मोड़ा: विजय दिवस पर शहीदों को किया याद, वीरांगनाओं तथा परिजनों को शॉल देकर किया सम्मानित

आज दिनांक 16 दिसंबर 2022 को नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा एवं सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा विजय दिवस मनाया गया। शहीदों को किया याद कार्यक्रम के तहत शहीद जवान 1971 के वीरांगनाओं तथा परिजनों को शॉल देकर सम्मानित किया गया। तथा 1971 के…