सावधान: आप भी पालते हैं पालतू जानवर तो छोटी सी गलती को भी न करें नजरअंदाज, इस वजह से पुलिस इंस्पेक्टर की हुई मौत

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। पालतू जानवरों को पालने वाले छोटी सी गलती को भी नजरंदाज न करें।

पालतू कुत्ते का लगा था नाखून

एक मामला गुजरात के अहमदाबाद से सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां पुलिस इंस्पेक्टर वनराज मांजरिया की उनके पालतू कुत्ते के नाखून से लगे घाव के कारण मौत हो गई। पहले वनराज को उनके पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ते का नाखून लग गया था। जिसको उन्होंने छोटी सी बात समझकर नजरंदाज कर दिया। वैसे उनके कुत्ते का नियमित तौर पर रेबीज वैक्सीनेशन होता था लेकिन यह घटना घट गई।

खतरनाक है रेबीज

रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसके बाद वह वह रेबीज की चपेट में आ गए। वह अहमदाबाद के मशहूर केडी हॉस्पिटल में 5 दिन तक एडमिट रहे, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। वनराज अहमदाबाद सिटी पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात थे। आखिरी समय में उन्हें बेड से बांधकर रखा गया था क्योंकि रेबीज का वायरस इंसान के दिमाग पर काबू कर लेता है और उसे पागल बना देता है।

जानें रेबीज के लक्षण

रेबीज से बचना बेहद जरूरी है क्योंकि इसके चपेट में आने पर जान चली जाती है। ऐसे में तमाम एक्सपर्ट एक बार फिर आगाह कर रहे हैं कि अगर किसी को कुत्ते का नाखून लग जाए तब भी आपको रेबीज का वैक्सीन जरूर लगवा लेना चाहिए। लिसावायरस फैमिली के एक वायरस के कारण रेबीज होता है। यह कुत्ते के काटने या खरोंचने से फैलता है और इंसान के ब्रेन और नर्व्स पर सीधा अटैक करता है। इसके बाद लक्षण के तौर पर बुखार, घबराहट, निगलने में कठिनाई और मतिभ्रम के लक्षण दिखते हैं।