चम्पावत के तल्लादेश निवासी एक युवक की मलेशिया में हार्ट अटैक से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवक तीन साल से घर नहीं आया था। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। युवक का शव मलेशिया से आज तल्लादेश पहुंचेगा।
2019 में वह आखिरी बार घर आया था युवक
जानकारी के मुताबिक तल्लादेश के ग्राम सभा सिमियाउरी निवासी 36 वर्षीय दयाल सिंह काफी समय से मलेशिया की एक कंपनी में काम कर रहा था। साल 2019 में वह आखिरी बार घर आया था। तल्लादेश निवासी पूर्व छात्रसंघ कोषाध्यक्ष पवन बोहरा ने बताया कि तीन चार दिन पहले दयाल की तबीयत खराब होने की परिजनों को सूचना मिली थी। जिसके बाद उसके ड्यूटी पर जाना छोड़ दिया था। ड्यूटी पर न आने के बाद साथी कर्मचारी ने जब युवक के कमरे में जाना चाहा तो वहां कुंडी लगी थी जिसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। दरवाजा तोड़कर देखा तो युवक बेहोशी की हालत में था। जिसे फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों में मचा कोहराम
युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि युवक अपने पीछे माता पिता समेत पत्नी और दो बच्चो को छोड़ गया है। युवक का शव आज उसके घर तल्लादेश पहुंचने की उम्मीद है।