आजादी का अमृत महोत्सव सेवा समर्पण अभियान के तहत सफाई अभियान और वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

आजादी का अमृत महोत्सव सेवा समर्पण अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश संयोजक मधुसूदन जोशी द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो उत्तराखंड के आह्वान पर जिला संयोजक जसवंत रावत और जिला मंत्री भाजयुमो अल्मोड़ा ने विधानसभा सल्ट मंडल में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र रावत के नेतृत्व में कुमाऊं की बारदोली कहे जाने वाले खुमाड़ सल्ट में शहीदों को नमन करते हुए सफाई अभियान व वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया।

यह लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष चित्रकूट सुरेंद्र नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य विक्रम रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य रोहित मेहरा, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष विक्रम बिष्ट व अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे ।