उत्तराखंड की संस्कृति और आस्था को सीएम धामी का नमन: श्रद्धालुओं को रुद्रनाथ यात्रा का दिया न्योता, अक्टूबर में बंद होंगे कपाट

उत्तराखंड: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) के जरिए प्रदेश की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को लेकर खास संदेश साझा किया हैं।

की यह अपील

जिस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चमोली स्थित ‘श्री रुद्रनाथ मंदिर’ के दर्शन की अपील की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले में स्थित प्रसिद्ध पंचकेदार मंदिर ‘श्री रुद्रनाथ’ की एक तस्वीर साझा करते हुए श्रद्धालुओं से यात्रा का आह्वान किया। सीएम धामी ने लिखा कि “जनपद चमोली में स्थित पंचकेदार में एक श्री रुद्रनाथ मंदिर भगवान शिव को समर्पित एक पवित्र तीर्थ स्थल है, जहां उनके मुख स्वरूप की पूजा की जाती है। यह मंदिर न केवल अनेक श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, बल्कि इसकी प्राकृतिक सुंदरता भी भक्तों को मंत्रमुग्ध कर देती है। चमोली की यात्रा के दौरान रुद्रनाथ के दर्शन अवश्य करें।”

17 अक्तूबर को बंद होंगे कपाट

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, पंचकेदार मंदिरों का निर्माण पांडवों द्वारा कराया गया था। समुद्र तल से अत्यधिक ऊंचाई पर स्थित रुद्रनाथ मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को लगभग 20 से 22 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा तय करनी पड़ती है। कपाट 18 मई (विधि-विधान से खोले गए थे)। कपाट 17 अक्तूबर (शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। 6 महीने तक नियमित पूजा-अर्चना के बाद मंदिर शीतकाल में श्रद्धालुओं के लिए बंद हो जाता है।