दीजिए बधाई: श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का ऐलान, उत्तराखंड के लक्ष्य को मिली उपकप्तानी, प्रियांशु का भी चयन

​उत्तराखंड: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने श्रीलंका दौरे के लिए अंडर-19 टीम की घोषणा की है‌। जिसमें उत्तराखंड के दो खिलाड़ियों का भी चयन हुआ है।

दो खिलाड़ियों का चयन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम में उत्तराखंड से लक्ष्य रायचंदानी और प्रियांशु सिंह ने अपनी जगह बनाई है। वहीं टीम की कमान यशवर्धन सिंह चौहान को सौंपी गई है। घरेलू क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन और नेतृत्व क्षमता के दम पर लक्ष्य को वनडे और मल्टी-डे दोनों सीरीज के लिए टीम का उपकप्तान चुना गया है। अपनी मजबूत तकनीक और धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी के कारण प्रियांशु को चार दिवसीय (मल्टी-डे) टीम में शामिल किया गया है।

दी शुभकामनाएं

इस सफलता पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (CAU) में खुशी का माहौल है। पूर्व सचिव माहिम वर्मा ने इसे राज्य के लिए एक ऐतिहासिक पल बताया है।