पूरे देश में इन दिनों द कश्मीर फाइल्स फिल्म की चर्चा है। अभिनेताओं से लेकर बड़े बड़े राजनीतिक लोगों को भी यह फिल्म काफी पसंद आ रही है। युवाओं और बड़े उम्र के लोगों में इस फिल्म का क्रेज काफी देखने को मिल रहा है। यह फिल्म रिलीज के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है।
सबसे हिट फिल्म बनी द कश्मीर फाइल्स-
इसके साथ ही फिल्म कमाई के मामले में भी तेजी से आगे बढ़ती जा रही है और अब तक कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। द कश्मीर फाइल्स के चलते अन्य कई दूसरी बड़ी फिल्मों की कमाई की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है लेकिन इसकी कमाई जारी है और 13 दिनों में फिल्म ने 200 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसके साथ ही यह फिल्म कोरोना काल में 200 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है। दर्शकों द्वारा इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। जिसके बाद अब द कश्मीर फाइल्स की कामयाबी को देखते हुए फिल्म को तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी डब किया जा रहा है।