Cricket News: आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2025: आज दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर, जानें शेड्यूल

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 19 फरवरी 2025 से आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज हुआ है।

आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2025

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में वनडे फॉर्मेट की 8 सर्वश्रेष्ठ टीमों ने प्रतिभाग किया है। यह आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी का नौवां संस्करण है। गत चैंपियन पाकिस्तान इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है।

आज का मुकाबला

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड को मिली हार ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस हार के बाद वो ग्रुप A में भारत के बाद दूसरे स्थान पर रही और सेमीफाइनल में ग्रुप B की पहले नंबर की टीम साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी। 2025 चैंपियन ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा‌। आज 5 मार्च, बुधवार को यह मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार, दोपहर ढाई बजे से होगी, वहीं मुकाबले का टॉस दोपहर दो बजे से होगा‌।