681 total views, 6 views today
छत्तीसगढ़: सुकमा जिले में रविवार को एक सीआरपीएफ जवान ने अपने ही साथी जवानों पर फायरिंग कर दी। हमले में चार जवानों की मौत हो गई, जबकि 3 जवान घायल भी हुए हैं।
प्रारंभिक जांच में जवानों के बीच विवाद की बात आई सामने
जानकारी के मुताबिक आरोपी जवान रितेश रंजन को गिरफ्तार कर लिया गया है। रितेश रात में ड्यूटी पर तैनात था। अभी साफ नहीं हो पाया है कि उसने यह क्यों किया, लेकिन प्रारंभिक जांच में जवानों के बीच विवाद की बात सामने आ रही है। घटना 50 बटालियन कैंप की है। घायल जवानों को इलाज के लिए भद्राचलम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक घटना में मारे गए जवानों की शिनाख्त बिहार निवासी धांजी और राजमणि, पश्चिम बंगाल निवासी राजीव मंडल,और धर्मेंद्र के रूप में हुई है। अन्य तीन जवान धर्मेंद्र कुमार सिंह, धर्मात्मा कुमार और मालया रंजन महाराणा घायल हैं। जिनका उपचार किया जा रहा है।
More Stories
भारत में फिर कोरोना पकड़ रहा अपनी रफ्तार, 24 घंटों में आए कोरोना के इतने नए मामले , जानें
अमरनाथ यात्रा आज से शुरु, पहले जत्थे में 3,000 से ज्यादा श्रद्धालु शामिल
1 जुलाई से हफ्तें में मिलेंगी तीन दिन छुट्टी, 4 दिन काम, जानें नये लेबर कोड्स में क्या है खास