ग्रेजुएशन में प्रवेश के लिए आज से CUET परीक्षा का आयोजन, उत्तराखंड में बनें इतने केंद्र

युवाओं से जुड़ी खबर सामने आई है। आज से देशभर में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश को लेकर कामन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (सीयूईटी) का आयोजन शुरू हो‌ गया है।

सीयूईटी 2024 परीक्षा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीयूईटी 2024 परीक्षा 29 डोमेन विषयों के लिए 15 मई से 24 मई 2024 तक आयोजित की जाएगी। जो नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित की जा रही है। एनटीए की सीयूईटी यूजी 2024 के लिए देशभर से 13.4 लाख छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण किया है।

बनाए गए 12 परीक्षा केंद्र

वहीं उत्तराखंड में इस बार 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें देहरादून, नई टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, रुड़की, श्रीनगर (गढ़वाल), चमोली, हरिद्वार, हल्द्वानी, नैनीताल, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर