विगत कुछ दिन पूर्व द्वाराहाट में हुई दुर्घटना में जिला अधिकारी वंदना ने दिए मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश:

विगत कुछ दिन पूर्व द्वाराहाट में हुई दुर्घटना में जिला अधिकारी वंदना ने दिए मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश। दुर्घटना 23 जनवरी को हुई थी।

विगत दिनों द्वारा में गहरी खाई में जा गिरी प्राइवेट कार:

जिला मजिस्ट्रेट वन्दना ने बताया कि विगत दिनॉंक 23 जनवरी, 2022 को तहसील द्वाराहाट अन्तर्गत सायं लगभग 6ः30 बजे द्वाराहाट से नौबाड़ा जा रही प्राईवेट वाहन (कार) सं0 डीएल-12सीएल-2734 स्थान नागार्जुन के समीप अनियंत्रित होकर मोटर मार्ग से 200 मी0 गहरी खाई में गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

दुर्घटना में 1 व्यक्ति की मौत:

उन्होंने बताया कि उक्त वाहन में 05 लोग सवार थे, जिसमें 01 व्यक्ति की मृत्यु हो गयी एवं अन्य घायल व्यक्तियों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र द्वाराहाट ले जाया गया।

डीएम वंदना ने जांच हेतु उप जिला अधिकारी द्वाराहाट को दिए निर्देश:

डीएम ने बताया कि उक्त वाहन दुर्घटना के कारणों की मजिस्ट्रीयल जॉच हेतु उप जिलाधिकारी मजिस्ट्रेट द्वाराहाट को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
डीएम ने उप जिला अधिकारी द्वाराहाट को निर्देश दिये कि वे उक्त वाहन दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर सुस्पष्ट जांच आख्या एक पक्ष के अन्दर जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।