मामूली झगड़े के चलते पति ने पुलिस थाने में रेत दिया पत्नी का गला, जाने पूरा मामला


आजकल मामूली विवाद के चलते भी बड़ी वारदातों की खबरें सामने आती है। वही जब कोई विवाद पुलिस थाने में घटित हो जाए। ऐसा ही एक मामला वैशाली जिले के महुआ थाने से सामने आया है। जहां एक पति ने पुलिस थाने में अपनी पत्नी का गला रेत डाला।

जाने पूरा मामला-

जानकारी के अनुसार गोरौल थाने के मझिया गांव में रहने वाले मोहम्मद सोनू और उसकी पत्नी शबनम खातून के बीच आए दिन झगड़े हो रहे थे। जिसके चलते पत्नी अपने मायके चली गई। पत्नी के पीछे-पीछे पति भी ससुराल पहुंच गया और वहां आकर अपनी पत्नी से लड़ने-झगड़ने लगा। जहां ससुराल वाले दोनों पति-पत्नि में सुलह करवाने के लिए महुआ थाने पहुंचे। जहां थाने में ही पति ने सबके सामने अपनी पत्नी का गला चाकू से रेत दिया।

गंभीर रूप से हुई घायल-

जिसमें शबनम बुरी तरह घायल हो गई। जिसे आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां समय पर अस्पताल ले जाने पर महिला की हालत खतरे से बाहर है। वही पुलिस ने भी आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।