आज मंगलवार की सुबह उत्तर भारत के दो पहाड़ी राज्यों, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
भूकंप के झटके
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज मंगलवार तड़के 4:55 बजे जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले की भदेरवाह घाटी में भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.9 दर्ज की गई। इसके कुछ ही घंटों बाद, सुबह 7:07 बजे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहाँ तीव्रता डोडा के मुकाबले थोड़ी अधिक यानी 3.4 मापी गई।