March 28, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

यूरोपीय संघ के आठ देशों ने कोविशील्ड को स्वीकृत टीकों की सूची में किया शामिल

यूरोपीय संघ के आठ देशों ने कोविशील्‍ड को स्‍वीकृत टीकों की सूची में शामिल कर लिया है। इन देशों में जर्मनी, स्‍लोवेनिया, ऑस्ट्रिया, स्विटजरलैंड, ग्रीस, आइसलैंड, आयरलैंड और स्‍पेन शामिल हैं। इस कदम से कोविशील्‍ड टीका लगा चुके लोगों को इन देशों की यात्रा प्रतिबंधों से छूट मिलेगी। इसका मतलब यह हुआ कि कोविशील्ड की डोज लिए हुए व्यक्ति पर इन देशों में यात्रा करने पर प्रतिबंध लागू नहीं होगा, वह इन आठ देशों में यात्रा कर सकेगा। 
  
भारत ने हाल ही में कहा

भारत ने बुधवार को कहा था कि वह यूरोपीय संघ के डिजिटल कोविड प्रमाण पत्र को तभी मान्‍यता देगा जब यूरोपीय संघ भी भारतीय टीकों-कोविशील्‍ड और को-वैक्‍सीन को मान्‍यता देगा।
  

ग्रीन पास की जरुरत

यूरोपीय संघ के देशों में यात्रा के लिए आज से ग्रीन पास की जरूरत होगी। जिन लोगों ने टीकों की दोनों डोज ले ली हैं उन्‍हें अनिवार्य रूप से क्‍वारंटीन में रहने के नियम से छूट मिलेगी।