काशीपुर में फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट का भंडाफोड़: STF ने एक और आरोपी को दबोचा, भारी मात्रा में हथियार और फर्जी आधार कार्ड बरामद

उत्तराखंड: उत्तराखंड में फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को एक और बड़ी सफलता मिली है।

आरोपी गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक और शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसटीएफ) उत्तराखंड के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी की पहचान दानिश उर्फ दानू के रूप में हुई है, जो उधम सिंह नगर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के सरवरखेड़ा का निवासी है। अभियुक्त के पास से अवैध हथियार, कारतूस और फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं। इस मामले में अब तक गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या 10 हो गई है।

पुलिस की कार्यवाही

​एसटीएफ प्रमुख ने बताया कि साल 2026 की शुरुआत से ही राज्य में फर्जी शस्त्र लाइसेंस धारकों और जाली दस्तावेजों के जरिए इस धंधे को अंजाम देने वाले संगठित गिरोहों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पिछले करीब एक महीने से एसटीएफ की टीमें गोपनीय रूप से इस नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई थीं। जांच रिपोर्ट और पुख्ता सबूतों के आधार पर काशीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों में 04 केस दर्ज। अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। अब तक कुल 16 अवैध हथियार और 358 जिंदा कारतूस बरामद किए जा चुके हैं।


​टीम में रहें शामिल

​इस एसटीएफ और पुलिस टीम में मुख्य रूप से निरीक्षक अरुण कुमार, उप-निरीक्षक (उनि.) सत्येन्द्र गंगोला, हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह सामन्त, रवि बोरा, हेमचंद्र तिवारी, प्रमोद कुमार और महिला कांस्टेबल वंदना शामिल रहीं।