14 फरवरी: शनि त्रयोदशी आज, शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या और राहु-केतु दोष से मुक्ति पाने के लिए अत्यंत शुभ दिन

आज 14 फरवरी 2026 है। आज शनि त्रयोदशी है। शनि त्रयोदशी के दिन भगवान शिव और शनि देव दोनों की पूजा अर्चना की जाती है। इस बार 14 फरवरी, 2026 के दिन शनि त्रयोदशी मनाई जाएगी। साथ ही इसी दिन शनि प्रदोष का व्रत रखा जाएगा। यह दिन शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या और राहु-केतु दोष से मुक्ति पाने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है, जिसमें काले तिल, तेल और दान से विशेष फल की प्राप्ति होती है। 

जानें शुभ मुहूर्त

सूर्योदय – सुबह 07 बजकर 04 मिनट पर
सूर्यास्त – शाम 06 बजकर 38 मिनट पर
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 05 बजकर 24 मिनट से 06 बजकर 14 मिनट तक
विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 47 मिनट से 03 बजकर 33 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त – शाम 06 बजकर 36 मिनट से 07 बजकर 01 मिनट तक
निशिता मुहूर्त – रात्रि 12 बजकर 26 मिनट से 01 बजकर 16 मिनट तक

खास है महत्व

शनि त्रयोदशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और व्रत का संकल्प लें। पीपल के पेड़ के पास जाकर जल चढ़ाएं। शाम को सूर्यास्त के समय फिर स्नान कर साफ वस्त्र पहनें। भगवान शिव का गंगाजल और दूध से अभिषेक करें। उन्हें बिल्व पत्र और शमी के पत्ते अर्पित करें। पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और उसमें काले तिल डालें। ॐ नमः शिवाय और ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्रों का 108 बार जप करें। शनि त्रयोदशी कथा पढ़ें. अंत में शनि चालीसा और आरती करें।