फिल्म जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। सिनेमाघरों में फिल्म फाइटर आ गयी है। जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। भारत में बनी ये पहली एरियल फिल्म है।
फिल्म का जलवा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म फाइटर 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। जिसे पठान के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। देशभक्ति से लबरेज फिल्म का क्रेज लोगों में दिख रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। सकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, यह फिल्म दुनिया में नंबर 1 बन गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक छठे दिन यानी मंगलवार को फाइटर ने 7.75 करोड़ की कमाई हासिल की है, जिसके बाद भारत में फिल्म का कलेक्शन 134.25 करोड़ हो गया है। वहीं वर्ल्डवाइड यह कलेक्शन 215.8 करोड़ हुआ है। फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। आगे भी यह फिल्म कई रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार है।