देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
जारी हुई अधिसूचना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं प्रमोद कुमार मिश्रा (पीके मिश्रा) पीएम के प्रिंसिपल सेक्रेटरी-1 हैं। इनके साथ-साथ अब शक्तिकांत दास प्रधान सचिव-2 की जिम्मेदारी निभाएंगे। शक्तिकांत का कार्यकाल पीएम मोदी के कार्यकाल के साथ समाप्त होगा। कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा मंजूरी दिए जाने के बाद आज शनिवार को कार्मिक प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने एक अधिसूचना जारी की। जिसमे ये जानकारी दी है।
पूर्व RBI गर्वनर शक्तिकांत दास को मिली यह जिम्मेदारी
शक्तिकांत दास 1980 बैच के रिटायर्ड भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। शक्तिकांत दास दिसंबर 2018 से छह वर्षों तक आरबीआई प्रमुख रहे हैं। वह पिछले साल 10 दिसंबर 2024 को ही रिटायर हुए हैं।