2,992 total views, 2 views today
विधान सभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने नियम-58 के तहत पुलिसकर्मियों के ग्रेड-पे का मामला उठाया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया है। कैबिनेट की उप समिति ने बहुत कुछ काम कर लिया है। जल्द ही इस मामले में फैसला लिया जाएगा।
सरकारी कर्मचारियों और पेंशन धारकों के लिए बड़ी सौगात
विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन मुख्यमंत्री ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशन धारकों के लिए बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने सदन में कहा कि राज्य के तीन लाख से अधिक कर्मचारियों और पेंशनरों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलेगा। महंगाई भत्ते में 11 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की जाएगी।
सितंबर माह से मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री की इस घोषणा से राज्य के 1 लाख 60 लाख कर्मचारी और 1 लाख 50 लाख पेंशनरों को लाभ मिलेगा। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ते का लाभ सितंबर माह से मिलना शुरू हो जाएगा।
More Stories
अल्मोड़ा:पुलिस ने गुमशुदा युवती को रुद्रपुर से सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द
हल्द्वानी: चोरी के लिए बनाया प्लान, अंजाम देने से पहले ही हो गए गिरफ्तार
अल्मोड़ा: पुलिस की आँपरेशन मुक्ति टीम ने नगर में चलाया “भिक्षा नही शिक्षा दें” जनजागरुकता अभियान