1,733 total views, 4 views today
आईपीएल 2021 के खत्म होने के साथ ही आईपीएल 2022 को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स और महेंद्र सिंह धोनी के फैन्स के लिए खुशखबरी है। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की। धोनी और सीएसके के फैंस को उस समय डबल खुशी हुई, जब कप्तान धोनी ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान कहा कि अभी उन्होंने सीएसके की विरासत छोड़ी नहीं है। जिससे फैंस को यह संकेत मिला कि वह आईपीएल 2022 में भी सीएसके का नेतृत्व करते नजर आएंगे। अब इस बात की पुष्टि सीएसके मैनेजमेंट ने भी कर दी है।
फ्रेंचाइजी सबसे पहले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को रिटेन करेगी
चेन्नई सुपर किंग्स के एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि आईपीएल 2022 में फ्रेंचाइजी नीलामी में पहला रिटेंशन कार्ड कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बनाए रखने के लिए इस्तेमाल करेगी। उन्होंने कहा कि, रिटेंशन की संख्या के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है, लेकिन ईमानदारी से एमएस धोनी इस मामले में उनकी पहली चॉइस होंगे, क्योंकि फ्रेंचाइजी सबसे पहले रिटेंशन कार्ड में अपने कप्तान को टीम में शामिल करेगी। इस मामले में महेंद्र सिंह धोनी से पूछे जाने पर उन्होंने कहा था कि यह बीसीसीआई पर निर्भर करता है। दो नई टीमों के आने के साथ हमें तय करना होगा कि सीएसके के लिए क्या अच्छा होगा। यह टॉप तीन या चार में मेरे होने के बारे में नहीं है। यह सुनिश्चित करने के लिए एक मजबूत कोर बनाने के बारे में है कि फ्रेंचाइजी को नुकसान ना हो। हमें यह देखना होगा कि अगले 10 सालों में कौन टीम के लिए बेहतरीन योगदान दे सकता है।
More Stories
IPL 2022: आज आईपीएल क्वालिफायर में राजस्थान से भिड़ेगी RCB, जीतने वाली टीम पंहुचेगी फाइनल में, देखें शेड्यूल
Women’s T20 Challenge 2022: आज वेलोसिटी वर्सेस ट्रेल ब्लेज़र्स के बीच होगा मुकाबला, देखें शेड्यूल
IPL 2022 Playoffs: आज लखनऊ सुपर जायंट्स व रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के बीच होगा एलिमिनेटर मुकाबला, देखें शेड्यूल