अल्मोड़ा बल्टा के किसानों और युवाओं के लिए अच्छी खबर, डीएम ने दिए खेल मैदान और फसल सुरक्षा दीवार बनाने के निर्देश

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा के जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने मंगलवार को विकासखंड हवालबाग के बल्टा गांव का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गांव की मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानी और अधिकारियों को काम में तेजी लाने की हिदायत दी।

किया निरीक्षण

जिस पर जिलाधिकारी ने खेल मैदान के प्रस्तावित स्थल का खुद मुआयना किया। उन्होंने पीडब्लूडी (PWD) को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द इसका एस्टीमेट (आगणन) बनाकर पेश करें ताकि युवाओं को खेल की सुविधा मिल सके। साथ ही क्षेत्र में सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए डीएम ने जंगली जानवरों से फसल की सुरक्षा पर जोर दिया। उन्होंने जंगली सूअरों से बचाव के लिए दीवार बनाने का प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए साफ किया कि हर घर तक स्वच्छ पानी पहुंचना चाहिए और काम की क्वालिटी से कोई समझौता नहीं होगा। साथ ही सड़क मार्गों को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर सुधार कार्य करने को कहा गया है।

जनता की समस्याओं का होगा तुरंत समाधान

​जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर ग्रामीण तक पहुंचे और उनकी समस्याओं का समाधान फाइलों में दबने के बजाय तुरंत जमीन पर दिखे।

रहें उपस्थित

इस निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ज्योति धपवाल, पेयजल निगम के अधिशाषी अभियंता संजीव वर्मा और जिला युवा कल्याण अधिकारी डी.एन. कांडपाल समेत कई विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।