June 10, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अच्छी खबर: अब ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चें नहीं होंगे पढ़ाई से वंचित, इसरो की मदद से स्कूलों में सैटेलाइट टीवी क्लासरूम होंगे स्थापित

 2,256 total views,  2 views today

कोरोना संक्रमण ने देश में जबसे अपनी दस्तक दी है, तभी से हालात चिंताजनक बने हुए हैं, जिसके बाद अब संभावित तीसरी लहर का भय बना हुआ है। कोरोना वायरस की वजह से बच्चों की पढ़ाई पर भी बुरा असर पड़ा है। जिससे बच्चों का कोर्स पूरा होने में भी लंबा समय लग रहा है। वही कोरोना के चलते बच्चों की परीक्षा भी आनलाईन माध्यम से आयोजित की जा रही है। ऐसे में कई बच्चे आनलाईन पढ़ाई से वंचित रह जाते हैं। उनके लिए अच्छी खबर सामने आई है।

इसरो भारत सरकार के साथ मिलकर चलाने जा रहा है बड़ा अभियान-

भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो भारत सरकार के साथ मिलकर बड़ा अभियान चलाने जा रहा है। जिसमें ग्रामीण भारत के स्कूलों को अब डिजिटल बनाने की कोशिश में इसरो भारत सरकार के साथ मिलकर सैटेलाइट टीवी क्लासरूम स्थापित करने में मदद कर रहा है। जिसके लिए उसने अपनी सहमति भी दे दी है।

ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों की खत्म होगी परेशानी-

इसके बाद ग्रामीण क्षेत्रों और पिछड़े क्षेत्रों के लोगों की परेशानी खत्म होगी। जिसके बाद बच्चे आनलाईन क़्लास बिना रूकावट के ले पाएंगे। कोई भी बच्चा पढ़ाई से वंचित न हो इसके लिए बड़ा अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए 3 जुलाई को आयोजित हुई बैठक में इसरो के वैज्ञानिकों ने भी हिस्सा लिया और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) व दूरदर्शन के अधिकारियों से विद्यार्थियों के लिए सैटेलाइट टीवी के विकल्प पर चर्चा की।