देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। हरियाणा से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां गुरुग्राम के सेक्टर 17ए स्थित एक मकान में किराये से रहने वाले 26 वर्षीय आइआइटीएन युवक ने आत्महत्या कर ली।
परिवार में मचा कोहराम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक युवक ने 2021 में इंदौर आईआईटी से 47वीं रैंक के साथ पासआउट किया था और गुरुग्राम की मल्टीनेशनल कंपनी एलन डिजिटल में सालाना 35 से 40 लाख के पैकेज पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर का काम कर रहा था। मृतक की पहचान पटौदी के जाटोली गांव के रहने वाले मोहित चौहान के रूप में की गई है। परिवार में माता-पिता और एक बड़ा भाई है। परिवार ने बताया कि सवा महीने पहले 26 जून को ही मोहित की सगाई हुई थी। उनकी मंगेतर पत्नी इंटेलिजेंस ब्यूरो के लिपिक वर्ग में काम कर रही है। बीते सोमवार को परिवार से बात हुई थी। वहीं मंगलवार को युवक ने यह बड़ा कदम उठा लिया।
आत्महत्या के कारणों का नहीं चला पता
रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस को जांच के दौरान कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला। आत्महत्या के कारणों की जानकारी भी अभी नहीं मिल पाई है। कमरे से मिले मोबाइल फोन और लैपटॉप की जांच की जाएगी।