अब और भी कुशल होंगे सरकारी कर्मचारी, सरकारी कामकाज में आएगी और तेजी, इस पोर्टल के लिए सरकार ने बदलीं ट्रेनिंग गाइडलाइन्स

​देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। केंद्र सरकार ने सरकारी कामकाज में पारदर्शिता, गति और दक्षता लाने के उद्देश्य से ‘आई-गॉट कर्मयोगी’ पोर्टल के लिए नई और विस्तृत गाइडलाइन जारी की है।

मिलेगा यह लाभ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस नई गाइडलाइन के तहत, सभी मंत्रालयों, विभागों और राज्य सरकारों को ऐसे प्रशिक्षण मॉड्यूल तैयार करने होंगे, जिन्हें कर्मचारी अपने दैनिक सरकारी कार्यों में सीधे लागू कर सकें। जिसमें कर्मचारियों को लंबे कोर्स के बजाय छोटे-छोटे मॉड्यूल में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रत्येक मॉड्यूल के बाद एक क्विज होगा और पूरे कोर्स के अंत में एक अंतिम परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिससे कर्मचारी के सीखने के स्तर का आकलन हो सके। प्रशिक्षण में केवल लिखित सामग्री नहीं, बल्कि वीडियो, वास्तविक केस स्टडीज और रोजमर्रा के सरकारी कार्यों से जुड़े प्रैक्टिकल अभ्यास शामिल होंगे। शहरी विकास विभाग सहित कई विभागों ने अपने कर्मचारियों को इन नई गाइडलाइनों के अनुरूप प्रशिक्षित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह पहल सरकारी सेवाओं को ‘नागरिक-केंद्रित’ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।