डायबिटीज मरीजों के लिए बड़ी राहत: इंसुलिन के रोजाना दर्द से मिली मुक्ति, भारत में लॉन्च हुई दुनिया की पहली नई ‘Awiqli’ इंसुलिन

​देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। फार्मा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क ने भारत में दुनिया की पहली साप्ताहिक (हफ्ते में एक बार लगने वाली) बेसल इंसुलिन ‘Awiqli’ लॉन्च की है।

मरीजों को मिलेगा लाभ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह दवा टाइप-1 और टाइप-2 डायबिटीज से जूझ रहे वयस्कों के लिए एक क्रांतिकारी बदलाव साबित होगी। जिसमें अब तक मरीजों को साल में 365 बार इंजेक्शन लगाने पड़ते थे, जो अब घटकर केवल 52 प्रति वर्ष रह जाएंगे। इसमें ‘एल्ब्यूमिन बाइंडिंग’ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो शरीर में 7 दिनों तक धीरे-धीरे और स्थिर रूप से इंसुलिन रिलीज करती है। इसकी लागत मौजूदा दैनिक इंसुलिन के मुकाबले कम है। एक अनुमान के अनुसार, इसकी साप्ताहिक खुराक का खर्च लगभग ₹261 पड़ता है। इसे डॉक्टर की सलाह पर पेट, जांघ या ऊपरी बांह की त्वचा के नीचे हफ्ते में किसी भी एक निश्चित दिन लगाया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ​1 मिलीलीटर पेन (700 यूनिट): ₹2,611, 3 मिलीलीटर पेन (2,100 यूनिट): ₹7,833 एक अनुमान के अनुसार, यदि किसी मरीज को हफ्ते में 70 यूनिट की आवश्यकता है, तो उसकी साप्ताहिक लागत मात्र ₹261 आएगी।

जानेंयह नई तकनीक

​अब तक डायबिटीज के मरीजों को अपने ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने के लिए रोज इंसुलिन के इंजेक्शन लेने पड़ते थे। यानी एक वर्ष में औसतन 365 इंजेक्शन। लेकिन ‘Awiqli’ की मदद से यह संख्या अब घटकर साल में मात्र 52 रह जाएगी। कंपनी का कहना है कि यह टाइप-1 और टाइप-2 दोनों तरह के वयस्कों (18 वर्ष से अधिक) के लिए प्रभावी और सुरक्षित है।

सावधान: जिन मरीजों को शुगर लेवल अचानक कम होने की गंभीर समस्या रहती है या जो गर्भवती महिलाएं हैं, उन्हें ‘Awiqli’ शुरू करने से पहले अपने एंडोक्रिनोलॉजिस्ट या डायबिटोलॉजिस्ट से विस्तृत डोज मैपिंग और परामर्श जरूर लेना चाहिए।