हल्द्वानी: अमृतपाल का कुमाऊं से लिंक, एजेंसियां हर संभावित स्थानों पर कर रही छापेमारी

अमृतपाल के ऊधमसिंह नगर के जत्थेदार की कार से पंजाब पहुंचने की संभावना के बीच अब सुरक्षा एजेंसियां उसके कुमाऊं से लिंक तलाशने में जुट गई हैं।

हर संभावित स्थानों पर कर रही छापेमारी

एजेंसियां हर संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं, जहां अमृतपाल सिंह को रुकने की जगह मिल सकती है। इसके अलावा अमृतपाल के करीबियों की सूची तैयार कर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस संभावित क्षेत्रों में दे रही दबिश

आईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि पुलिस अमृतपाल के ठहरने के संभावित क्षेत्रों में दबिश दे रही है। साथ ही उसके करीबियों को चिह्नित किया जा रहा है। आशंका है कि यहां के कुछ लोगों ने उसके भागने में मदद की थी।