May 19, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

हल्द्वानी: यात्रीगण ध्यान दें: इस दिन से शुरू होगी काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट ट्रेन, देखें क्या रहेगा समय

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। कुमाऊँ के लोगों के लिए  मुंबई के लिए ट्रेन  शुरू होने जा रही है।

24 अप्रैल से 27 जून तक संचालित होगी ट्रेन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई से जोड़ने के लिए काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट ट्रेन शुरू हो रहीं हैं। 24 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक बुधवार को मुंबई से काठगोदाम रेलवे स्टेशन के लिए यह ट्रेन संचालित होगी। बताया कि ट्रेन प्रत्येक बुधवार को मुंबई सेंट्रल से सुबह 11 बजे चलेगी। यह गुजरात के सूरत स्टेशन पर दोपहर 2:40 बजे, बड़ोदरा स्टेशन, कोटा स्टेशन, भरतपुर स्टेशन होकर, गुरूवार सुबह 6:55 बजे मथुरा स्टेशन से होकर दोपहर करीब 2:30 बजे काठागोदाम स्टेशन पहुंचेगी।

यह रहेगा समय

वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 09076 काठगोदाम मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष ट्रेन प्रत्येक गुरूवार को काठगोदाम स्टेशन से शाम 5:30 बजे चलेगी। जो लालकुआं, किच्छा, इज्जतनगर स्टेशन, रात 8:41 बजे बरेली जंक्शन, बदायूं, कासगंज, हाथरस होते हुए मध्य रात 1:10 बजे मथुरा स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद भरतपुर स्टेशन, गंगापुर स्टेशन होते हुए अगले दिन शुक्रवार सुबह 6:40 बजे कोटा स्टेशन, नागड़ा, गोधरा, बड़ोदरा होते हुए दोपहर 4:50 बजे सूरत स्टेशन होते हुए वापी स्टेशन, बोरीवली स्टेशन होते हुए शुक्रवार रात 8:55 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।