उत्तराखंड के पूर्व DGP की बेटी व इंटरनेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी बनी IPS, कुहू गर्ग ने UPSC में हासिल की इतनी रैंक

आज यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित हो गया है। आज 16 अप्रैल को संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सर्विसेज परीक्षा के अंतिम नतीजे घोषित किए।

आईपीएस के लिए चयन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें उत्तराखंड के पूर्व DGP अशोक कुमार की बेटी कुहू गर्ग ने सिविल सर्विस परीक्षा में 178‌वीं रैंक हासिल की है। कुहू गर्ग का चयन इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) के लिए हुआ है।

बचपन से ही देश का नाम रोशन करती आ रही हैं कुहू

कुहू गर्ग भारत की तरफ से अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी भी रही हैं। कुहू गर्ग के पास 19 अंतरराष्ट्रीय और 56 राष्ट्रीय मेडल है। कुहू गर्ग के पिता अशोक कुमार देश के जाने-माने आईपीएस अधिकारी रहे है। साल 2020-2023 के बीच 3 साल तक उत्तराखंड के डीजीपी के पद पर तैनात रहे है। वहीं माता अलकनंदा अशोक वर्तमान में पंतनगर विश्वविद्यालय में डीन के रूप में कार्यरत हैं।