हल्द्वानी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में अवैध मस्जिद और मदरसे को तोड़ने पर काफी विरोध के बाद बवाल मचा हुआ है।
DM नैनीताल ने बनभूलपुरा में पूर्ण कर्फ्यू लगाया

जानकारी के अनुसार यहां बिगड़ते हालात को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने हल्द्वानी में कर्फ्यू घोषित कर दिया है। जिसके बाद DM नैनीताल ने बनभूलपुरा में पूर्ण कर्फ्यू लगा दिया है। जो आज रात 09 बजे से लागू हो गया है। हल्द्वानी में बिगड़ते हालातों को देखते हुए प्रशासन ने कल हल्द्वानी के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
