आज 22 मई 2025 है। आज गुरुवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : आज का दिन सामान्य रहेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएंगे। आपको अपनी आय और व्यय में तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के सोर्सो पर पूरा ध्यान देंगे। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी।
वृषभ (TAURUS) : आज का दिन लाभ वाला होगा। भाग्य साथ देगा। दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपके मान व सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।
मिथुन (GEMINI) :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। नए कार्य में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको किसी कानूनी मामले में लापरवाही नहीं करनी है। आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो भी कदम उठाएंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। परिवार में खुशियां आएंगी।
कर्क (CANCER) : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। किसी जमीन-जायदाद की खरीदारी करने की आप योजना बना सकते हैं। व्यवसाय के कामों को लेकर आप सूझबूझ दिखाकर निर्णय लेंगे, तो ही आपके लिए बेहतर रहने वाला है। धैर्य रखें। परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा।
सिंह (LEO): आज का दिन अच्छा रहेगा। दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यस्थल पर लाभ मिलेगा। निजी जीवन में खुशहाली आएगी। कारोबार में आपका कोई लक्ष्य पूरा होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने आवश्यक कामों में लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं और आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। परिवार में खुशियां आएंगी। मन प्रसन्न रहेगा।
कन्या (VIRGO): आज का दिन अनुकूल है। भाग्य साथ दे रहा है। दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपने कारोबार में सर्तकता बढ़ाएं। आपका कोई पुराना रोग उभरने से आपका मन परेशान रहेगा। आप दिखावे के चक्कर में ना पड़ें, नहीं तो इसमें आपका अच्छा खासा धन खर्च होगा। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। धन लाभ होगा।
तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपको कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपकी कार्य क्षमता में भी वृद्धि होगी। आप अपने कामों में सोच-समझकर आगे बढ़ेंगे। आज आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। धन लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन अच्छा रहेगा। दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको आवेश में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।
धनु (SAGITTARIUS) : आज दिन अच्छा रहेगा। करियर में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। परिवार के सदस्यों में यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी तो वह भी दूर होगी। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम बनाकर रखें। जिम्मेदारी से काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा। धन लाभ होगा।
मकर (CAPRICORN) : आज का दिन सामान्य रहेगा। सुखद समाचार मिलेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य भी व्यस्त रहेंगे। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आज आप काफी खुश रहेंगे। आप संतान को कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज दिन सामान्य रहेगा। दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। आपको अपनी संतान की संगति पर भी विशेष ध्यान देना होगा। आपको कोई निर्णय थोड़ा सोच समझकर लेने की आवश्यकता है। परिवार में खुशियां आएंगी। विवाह के प्रस्ताव आएंगे। नये लोगों से जुड़ाव होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
मीन (PISCES) : आज का दिन अच्छा रहेगा। दिन सफलता से भरा होगा। दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और आपके कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। धन में वृद्धि होगी। लाभ के द्वार खुलेंगे। मन प्रसन्न रहेगा।