हल्द्वानी: शीशमहल नहर में मिला युवक का शव, मचा हडकंप

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां गैस गोदाम रोड स्थित रेशमबाग पीएस कॉलोनी के पास सूखे नाले में एक युवक का शव मिला है।

युवक का मिला शव-

जानकारी के अनुसार युवक बीते रात घर में बगैर बताए स्कूटी लेकर चला गया था, सुबह युवक का शव मिला। वही बीते रात युवक की स्कूटी सड़क किनारे लावारिश हालात में मिली थी। जिस पर पुलिस ने वाहन का नंबर नोट कर लिया था।

जांच में जुटी पुलिस-

बताया जा रहा है कि मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों ने युवक के शव को देखा। जिस पर पुलिस को सूचना दी गई। मृतक इंटर पास है और ग्राफिक एरा में प्रवेश की तैयारी कर रहा था। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।