हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने पूर्व विधायक चंपावत व वन निगम चेयरमैन कैलाश गहतोड़ी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।
जताया शोक
देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने कैलाश गहतोड़ी के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए उनको विनम्र श्रद्धांजलि दी और काशीपुर उनके आवास पर पहुंच कर पुष्प अर्पित कर गहतोड़ी को विनम्र श्रद्धांजलि दी। कुंवर ने दुःख प्रकट करते हुए कहा कि गहतोड़ी गरीब प्रवर थे। उनके निधन से अपार क्षति हुई है। प्रदेश कार्यालय गुरुनानक मार्केट हल्द्वानी में शोक सभा कर गहतोड़ी को विनम्र श्रद्धांजलि दी। दो मिनट का मौन रख कर मृत आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की।
रहें शामिल
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल,जगमोहन चिलवाल,राजकुमार केसरवानी, महानगर अध्यक्ष अजय कृष्ण गोयल, महामंत्री नेत्र बल्लभ जोशी, बृज मोहन सिजवाली, आफताब हुसैन, जगजीत सिंह चड्ढा,उमेश बेलवाल, योगेश कांडपाल, हर्ष जलाल, अतुल गुप्ता,डॉक्टर प्रदीप कुमार राय आदि शामिल रहें।