सितंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में पर्वतीय क्षेत्रों में बादल मंडरा रहे हैं और बौछारें भी पड़ रही हैं। हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क हो गया है और उमसभरी गर्मी परेशान कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तीव्र से अति तीव्र दौर की बारिश को लेकर यलो अलर्ट है। निचले क्षेत्रों में भी बौछारें पड़ सकती हैं। मैदानों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।