हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में तेजी से गर्मी बढ़ने लगी है। ऐसे में बढ़ता पेयजल संकट नयी समस्या बन गया है।
की जमकर नारेबाजी
मिली जानकारी के अनुसार लंबे समय से पेयजल का संकट झेल रहे जवाहर नगर क्षेत्रवासियों ने आज सोमवार को पूर्वाह्न निवर्तमान पार्षद महेश चंद्र के नेतृत्व में जल संस्थान कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर गुस्साएं लोगों ने जल संस्थान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
आंदोलन की चेतावनी
जिस पर लोगों ने बताया कि जवाहर नगर सहित टनकपुर रोड, गौलागेट, खान का बगीचा, वारसी कॉलोनी में महीनों से पेयजल का संकट बना है। कई बार शिकायत के बावजूद कुछ नहीं हुआ। जिस पर जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।