हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां रामपुर रोड पंचायतघर के पास एक डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें पिता की मौत हो गई। वही बेटी घायल हो गई।
डंपर ने बाइक को मारी टक्कर-
जानकारी के अनुसार चांदनी चौक गरवाल निवासी 52 वर्षीय मान सिंह परगाई रामपुर रोड स्थित एक वाहन एजेंसी में फाइनेंस का काम करते थे। वह मंगलवार को अपनी बेटी चेतना को बाइक से महिला डिग्री कॉलेज छोड़ने जा रहे थे। तभी रुद्रपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें वह डंपर के नीचे आ गए, जिनसे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वही बेटी घायल हो गई। जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
More Stories
अल्मोड़ा: डाॅ. शमशेर सिंह बिष्ट की पांचवीं पुण्यतिथि पर उनके संघर्ष को किया याद, प्राकृतिक आपदा पर कहीं यह बात
अल्मोड़ा: अल्मोड़ा: विकास आजीविका स्वायत्त सहकारिता हवालबाग की हुई आठवीं वार्षिक आम सभा, 2022-2023 में अर्जित किया इतना लाभ
अल्मोड़ा: विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा आयोजित प्रशिक्षण का हुआ समापन, खेती के वैज्ञानिक तरीके किसानों को बनाएंगे आत्मनिर्भर