हल्द्वानी: ज्योति अधिकारी को कड़ी शर्तो व धनराशि के साथ मिली बेल, पर राहत नहीं

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में विवादित टिप्पणियों एवं सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराने के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार ब्लॉगर को न्यायिक हिरासत के बाद माननीय न्यायालय से जमानत मिल गई है।

इन शर्तों पर दी जमानत

लेकिन यह राहत भारी धनराशि, कड़ी शर्तों और सख्त उपबंधों के साथ दी गई है। न्यायालय द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि अभियुक्ता सोशल मीडिया के किसी भी मंच पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने, भड़काऊ बयान देने या कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि में संलिप्त नहीं होगी। इन शर्तों के उल्लंघन की स्थिति में जमानत निरस्त की जा सकती है।

जनाक्रोश अभी भी बरकरार

कुमाऊँ क्षेत्र की महिलाओं, देवी-देवताओं एवं लोकआस्था को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयानों से देवभूमि में उत्पन्न आक्रोश अभी शांत नहीं हुआ है। विभिन्न जनपदों में लगातार शिकायतें और मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आ रही है।