April 20, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

हल्द्वानी: पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी समेत 50 से अधिक सेवाभावी महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान से नवाजा गया

अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 50 से अधिक सेवाभावी महिलाओं को नारी शक्ति द्वारा नारी शक्ति सम्मान से नवाजा गया।जिसमें नगर अल्मोड़ा की  पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी को भी सम्मानित किया गया।

जहां नारी शक्ति का सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास होता

इस दौरान कई संगठनों की महिलाओं ने लोक नृत्य, कविता व नाटक की प्रस्तुति की।वक्ताओं ने विचार रखते हुए नारी शक्ति के  महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा जहां नारी शक्ति का सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास होता है।

नारी शक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला

यहां नवाबी रोड स्थित एक रुद्राक्ष बैंकट हॉल में आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, विशिष्ट अतिथि, ऋचा सिंह,काशीपुर की रोटी क्लब अध्यक्ष, डॉक्टर दीपिका गुड़िया ने संयुक्त रूप से भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। इस मौके पर  तोलिया ने नारी शक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला और उन्होंने कहा कि जहां नारी शक्ति का सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास होता है।

इन लोगों को किया गया सम्मानित

  कुमाऊं से 50 महिलाओं में अल्मोड़ा की पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी,ममता पांडें,शांति जीना,लता बोरा, बीना जोशी,शालिनी शर्मा,भावना पाठक को सम्मानित किया गया।